फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा के वादे के साथ बांधी कलाई पर डोर

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/सांगला। भाई बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने ताउम्र रक्षा करने के वादे के साथ अपने भाइयों की कलाई पर पवित्र डोर बांधी। पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रही बहनों ने सुबह से ही पूजा थाल सजा ली थी और अलग-अलग समय में भाइयों की कलाई में राखी बांधी। इस बार रक्षाबंधन को लेकर कोई विशेष मुहूर्त नहीं था, इसलिए सवेरे नौ बजे से ही राखियां बांधने का दौर शुरू हो गया था।
विज्ञापन

रामपुर, आनी और किन्नौर जिले में रक्षाबंधन पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह नजर आया। रामपुर और आनी बस अड्डे में सुबह से ही महिलाएं, युवतियां अपने-अपने भाइयों के पास जाने को पहुंच गई थीं। इस कारण परिवहन निगम की बसों में खासी भीड़ देखी गई। सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा का प्रावधान है, इसलिए महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का भरपूर लाभ उठाया।
उधर, किन्नौर जिले में भी रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं, युवतियों ने अलग-अलग समय पर अपने भाइयों की कलाइयों पर पवित्र डोर बांधी। जिले के तीनों खंडों पूह, निचार तथा कल्पा के बस अड्डों पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आई और उन्होंने सरकारी की ओर से दी मुफ्त बस यात्रा का लुत्फ उठाया। जानकारी के मुताबिक वीरवार को रक्षाबंधन के कारण निगम की बसों में सफर करने वालों में लगभग सत्तर फीसदी तादाद महिलाओं की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें