फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और जीप में टक्कर, दो जख्मी

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। निचार खंड के टापरी के रिशाल में मंगलवार देर शाम कार और मैक्सीकैब आपस में टकरा गईं। हादसे में कार चालक और उनकी भतीजी को चोटें आई हैं। 17 वर्षीय स्नेह लता को उपचार के लिए जेपी अस्पताल में भरती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टापरी से चगांव की ओर जा रही मारुति कार एचपी 22-5669 की चगांव से टापरी आ ही मैक्सीकैब एचपी 02ए-0791 के साथ भिड़ंत हो गई। हादसे में मारुति कार चालक धनी राम (33) निवासी चगांव और उनकी भतीजी स्नेह लता (17) को चोटें आईं। दोनों को तुरंत जेपी के छोलतू स्थित अस्पताल पहुंचा गया। यहां से चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि स्नेह लता का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस चौकी टापरी के प्रभारी एमएस चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके तफ्तीश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें