कार खाई में गिरी, एक की मौत
ठियोग-बगाघाट होकर तलाई जाने वाली सड़क पर हादसा
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग से बगाघाट होकर तलाई जाने वाली सड़क पर हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी 09 ए 9100 कार ठियोग कोर्ट से होकर बगाघाट से तलाई की ओर जा रही थी कि अचानक बगाघाट से कुछ ही दूरी पर सड़क से 200 मीटर मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में सवार सुमेश्वर (56) गांव शिला माहोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ठियोग थाना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।