नैतिक, महिमा चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
समोली स्कूल में सालाना समारोह की रही धूम
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं मुख्य आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समोली में वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूली बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। इस मौके नैतिक और महिमा को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रंगारंग कार्यक्रम का आगाज छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ किया गया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, डांडिया नृत्य, भंगड़ा, समूह गान, एकल गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन भी किया। स्कूल के वरिष्ठ प्रवक्ता फकीर चंद मच्छान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहने पर महिमा, नैतिक, महक, रितिक, मन्नत, नितिन, साक्षी, संजय, नितिका, कृतिका, सुनीता, अंकिता, भरत खत्री, ज्योतिका, दीपिका, पूजा, राधिका, सपना, अब्दुल रहमान, आदर्श, अंजना, अभिषेक, सुनील, संजय, नितिन, अवंतिका, ज्योतिका, विंकल, मुकेश, मोहित, मंजू और सिमरन को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक सुभष किमटा, कौशल्या ठाकुर, नरवीर, राजीव सापटा, बीना शर्मा, जितेंद्र नेगी, सुदेश रेटका, चितरंजन महंत, जगदीश रेटका, लक्ष्मी तेगटा, धीरेंद्र महंत, इंदु शर्मा, अर्चना संघेल, भाग चंद शर्मा, विजय कुमार, रणधीर भागटा, अमर नाथ, प्रियंका शर्मा, जोगिंद्र, मीना कुमारी, नीना और केसरमणि सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।