फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले की 23 पंचायतों में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले की 23 पंचायतों बिजली गुल
विज्ञापन

कंपकंपाती ठंड में ठिठुरने को मजबूर हुए हजारों ग्रामीण
सीजन की पहली बर्फबारी ने विद्युत बोर्ड की खोली पोल
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा, पूह और निचार खंड की कई पंचायतों में शनिवार दोपहर बाद से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। वहीं दो दिन में हुई बर्फबारी से जिले में ठंड काफी बढ़ गई है।
किन्नौर जिले की ग्राम पंचायत शलखर, सुमरा, चांगो, नाको, लियो, हांगो, चुलिंग, डुबलिंग, रोपा, सुन्नम, शासो, रूशकुलंग, तालिंग, नेसंग, ज्ञाबुंग, कुन्नोचारंग, ठंगी, लिप्पा, आसरंग और जंगी सहित करीब 23 पंचायतों और निचार खंड की रूपी, तरांडा और छोटा कंबा पंचायतों की हजारों की आबादी बिजली की समस्या से जूझ रही है। जिले के कई स्थानों पर बर्फबारी और बारिश के कारण विद्युत लाइनों और पोल को काफी क्षति पहुंची है, जिसे दुरुस्त करने का कार्य विद्युत बोर्ड की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ठंगी सत्या प्रकाश बोरस, उप प्रधान पूह सुशील साना, प्रधान चारंग पूर्ण नेगी, संजीव नेगी, प्रवीण नेगी, ज्ञानचंद नेगी, रामजगत नेगी, स्नेह नेगी, सनम नेगी, मनोज नेगी, किरण नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशाषी अभियंता जेसी नेगी ने कहा कि दो दिनों से हुई बर्फबारी अैर बारिश से जिले के कई स्थानों में विद्युत लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विद्युत बोर्ड के 60 से अधिक कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें