फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमितीकरण के लिए नहीं बनी पॉलिसी
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर में विभिन्न कार्यालयों में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को सीटू क्षेत्रीय कमेटी के बैनर तले आउटसोर्स कर्मचारियों ने रामपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सीटू शिमला जिला के अध्यक्ष बिहारी सेवगी और कुलदीप ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, जिसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। बार-बार मांग की है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार पॉलिसी बनाए। कर्मचारियों के लिए सभी तरह के श्रम कानून अमल में लाए जाए। सीटू ने कहा कि प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या करीब 40 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कई विभागों में उनकी संख्या रेगुलर कर्मचारियों से भी ज्यादा हो गई है। बावजूद इसके उनसे सौतेला व्यवहार जारी है। नरेंद्र देष्टा और नील दत्त ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारों का आउटसोर्स एजेंसियों को भी खुला समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिस कारण ये एजेंसियां कर्मचारियों का धड़ल्ले से शोषण कर रही हैं। सीटू ने चेताया है कि अगर आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए कोई ठोस नीति न बनी तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर कुलदीप, राम दास, आशु, रवि, सीमा, विकेश, विजय, मोहिंद्र, सुनामनी, घनश्याम, रमन शर्मा, श्यामा, भूप सिंह, करण, चुनी लाल, सुरेश, रूप दास, कमल, हीरा लाल और ललिता सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें