फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल में सभी दुकानों में कूड़ादान रखना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग के लिए अतिरिक्त स्थान हो चिन्हित
विज्ञापन

व्यापारमंडल जुब्बल की बैठक में उठाई गई मांगें
व्यापारियों की समस्याओं पर की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। व्यापारमंडल जुब्बल की बैठक मेें व्यापारियों को बाजार में पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक शनिवार को मंडल के प्रधान दलीप चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम रोह़ड़ू बीआर शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

व्यापारमंडल जुब्बल के प्रधान दलीप चौहान ने बताया कि बैठक के दौरान जुब्बल बाजार की साफ सफाई और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष रुप से चर्चा की गई है। जुब्बल बाजार में यहां वहां बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं। जिस कारण बाजार में जाम की समस्या बनी रहता है। इस असुविधा से स्थानीय व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और लोगों को भी दिक्कतें आती हैं। बैठक में जुब्बल बाजार को स्वच्छ बनाए रखने व पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने पर सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए। पार्किंग के लिए अतिरिक्त स्थान का चयनित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी कूड़ा कचरा खुले में नहीं फेंकेंगे। सभी दुकानों में कूड़ेदान रखने अनिवार्य होंगे। कूड़ा संयंत्र लगाने की जिम्मेवारी नगर पंचायत जुब्बल की होगी तथा कस्बे में शीघ्र से शीघ्र कूड़ा संयंत्र लगाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रेस सचिव प्रताप उम्टा सहित स्थानीय दुकानदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें