फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में पंचायत समिति के 12 सदस्यों ने किया अविश्वास प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा में पंस में अविश्वास प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

कुल 15 सदस्य में से 12 ने किया मतदान
छह को एसडीएम की अध्यक्षता में होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। आखिरकार तमाम अटकलों के बाद नारकंडा पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। पंचायत समिति नारकंडा में कुल 15 सदस्य हैं जिनमें से मतदान में 12 सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने गुप्त मतदान करके मौजूदा समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मत देकर उनको पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। अब छह अक्तूबर को एसडीएम की अध्यक्षता में समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन भरे जाएंगे और चुनाव भी उस दिन होगा।
विकास खंड नारकंडा के समिति हॉल में सोमवार को जिला पंचायत अधिकारी शिमला विजय ब्रागटा को पंचायत समिति सदस्यों की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ 12-0 मत देकर अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सौंपा गया। अविश्वास प्रस्ताव में बीडीसी डीब रजनी शर्मा, बीडीसी कुमारसैन सुमना, बीडीसी जार राजनीश, बीडीरसी बडागांव अनिल, बीडीसी बनाहर रीमा, बीडीसी कांगल रूपलाल, बीडीसी शलौटा लता राणा, बीडीसी जदूण हरी दत भ्रोटा, बीडीसी मधावणी प्रेमदासी, बीडीसी जरोल मोहन श्याम, बीडीसी भुटटी पवन और बीडीसी शमाथला अरूणा चौहान उपस्थित रही। वहीं बीडीसी अध्यक्ष मीरा शर्मा, उपाध्यक्ष शमा कैंथला और बीडीसी थानाधार दलीप जरेट अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के बाद सभी सदस्यों ने भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज के साथ नारकंडा में बैठक की। बैठक में सभी सदस्यों ने संदीपनी भारद्वाज पर भरोसा जताते हुए उनको समर्थन देने का आश्वासन दिया और 6 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नारकंडा में कांग्रेस का गढ़ था केवल 1998 में एक बार भाजपा ने संदीपनी भारद्वाज की अगुवाई में अध्यक्ष पद कब्जा किया था। आज 20 साल बाद फिर से भाजपा बीडीसी पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें