फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाजपा आईटी विभाग के सदस्यों, संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा आईटी विभाग जिला महासू ने जिला कार्यकारिणी सदस्य, संयोजक और सह संयोजक की नियुक्तियां की हैं। इसमें सुरेंद्र ठाकुर को संयोजक, मनमोहन बिष्ट और दीवान को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में रामपुर भाजपा मंडल से बलवीर मेहता और सुरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये नियुक्तियां आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर की गई हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया है। इस मौके पर नवनियुक्त संयोजक सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देेश्य केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाना है। चुने हुए सदस्यों ने मुख्यमंत्री, जिला भाजपा के संगठन पदाधिकारी, जिला महासू के अध्यक्ष अजय श्याम, आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक रवि राणा, जिला महासू के आईटी विभाग के संयोजक अनिल शर्मा, भाजपा मंडल रामपुर अध्यक्ष शशि भूषण श्याम और वरिष्ठ भाजपा नेता और मंडल के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें