फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर गृहरक्षक चालक चलाएंगे एंबुलेंस

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में गर्भवती महिलाओं, मरीजों और लोगों को एंबुलेंस सेवा के लिए परेशान न हो, इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उपायुक्त गोपाल चंद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग रिकांगपिओ ने 108 समेत अन्य छह एंबुलेंस की चाबियां अपने पास रख ली है। लोगों को जरूरत पड़ने पर गृहरक्षक के चालक एंबुलेंस को चलाएंगे।
विज्ञापन

लोगों की सुविधा के लिए रिकांगपिओ में दो, स्पीलो में एक, नाको में एक, कड़छम में एक एंबुलेंस तैनात की गई है। चंद्रमोहन नेगी, चंद्र शेखर नेगी, चंद्र प्रकाश नेगी, संजीव नेगी, जिया लाल नेगी, भूमनेश्वर नेगी, रामेशवर नेगी, अरुण नेगी, तरुण नेगी आदि ने कहा कि 108 एंबुलेंस को सुचारु रूप से चलाने की व्यवस्था की जाए। उधर, सीएमओ किन्नौर डॉ. पदम नेगी ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन के पास एंबुलेंस की सुविधा है। एंबुलेंस की चाबियां स्वास्थ्य विभाग ने अपने पास रख ली है। जरूरत पड़ने पर गृहरक्षक विभाग के चालक एंबुलेंस को चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें