फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में नेरवा ने थरोच हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। उत्तराखंड की सीमा पर स्थित प्रदेश के आखिरी गांव मनेवटी में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में नेरवा ब्लॉक के तीन दर्जन स्कूलों के 460 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल थरोच को पटकनी देकर ट्रॉफी जीती। कबड्डी प्रतिस्पर्धा में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा ने सीसे स्कूल भारण को हरा कर जीत दर्ज की। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामठा ने मनेवटी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। फोक डांस, सोलो डांस और भाषण प्रतियोगिता में डबान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनेवटी का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उदय सिंगटा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने आयोजक को 11 हजार रुपये प्रदान किए। प्रतियोगिता के चलते भारतीय महिला वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली प्रदेश की पहली खिलाड़ी शिवांगी सिंगटा भी विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान मुख्यातिथि और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने देवदार का पौधा रोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें