फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरौंथा संपर्क सड़क पर बस सेवाएं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
शरौंथा संपर्क मार्ग करीब दस दिन से बंद है। भी वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो सकी है। भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद पड़ी हुई है। इससे शरौंथा पंचायत के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शरौंथा के लिए चलने वाली निगम की बस सेवाएं भी ठप हो गई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने शीघ्र मार्ग बहाल करने की मांग उठाई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग को बहाल करने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। विभाग का दावा है कि एक दिन में मार्ग को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

शरौंथा पंचायत को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग 11 मई को भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया था। भूस्खलन से एक एलएनटी मशीन दब गई थी। मशीन के चालक की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। भूस्खलन होने के एक सप्ताह के बाद भी मार्ग बंद पड़ा हुआ है। शरौंथा पंचायत तहसील मुख्यालय टिक्कर से कटी हुई है। पंचायत के लिए रोज छह बसें आती-जाती हैं। अब सभी बस सेवाएं बंद पड़ी हुई हैं। मार्ग बंद होने के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। बिना यातायात व्यवस्था के पैदल ही तहसील मुख्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है। शरौंथा पंचायत प्रधान योगेश शर्मा, उप प्रधान कुलदीप शर्मा, हरिकृष्ण शर्मा, गोविंद चौहान, विनोद चौहान, रोशन लाल पापटा, सुरेश चौहान ने बताया कि एक सप्ताह से सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। इससे लोगों को कई किमी पैदल सफर करना पड़ रहा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए दो मशीनें लगी हुई हैं। मार्ग पर सोमवार को वाहनों की आवाजाही बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें