फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी खंड की बैहना पंचायत के गांव पीने के पानी को तरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण गाड़ियों में पेयजल ढोने को मजबूर
विज्ञापन

आनी की बैहना पंचायत में गहराया जलसंकट
लोगों ने की जल्द सप्लाई सुचारु करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत बैहना के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव जमेडी, कोटनाला और नागदेउरा में आजकल पेयजल की समस्या बढ़ गई है। गांववासियों का कहना है कि जो पीने के पानी की लाइन पांजवीनाला से जमेडी के लिए लाई गई थी, वह सूख चुकी है। अब हालत ऐसी है कि लोगों को पीने के लिए एक बूंद पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिस स्रोत से पानी सप्लाई होती थी, वह सूख कर बंद हो चुका है। मौजूदा हालत ऐसी हो गई है कि गांव के लोग पीने के लिए लूहरी बाजार में लगे हैंडपंप से पांच से 20 लीटर की केन भरकर टैक्सियों में घर तक लाने के लिए मजबूर हैं। इस तरह गांव जमेडी, कोटनाला और नागदेउरा के लोग गाड़ियों में किराया देकर लूहरी बाजार से पानी गाड़ियों में ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द पीने का पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। जमेडी के रमेश बिष्ट, संजू, आशोक, पूर्ण बिष्ट, बृजलाल, अनिल, पवन, बबलू, केसर, चांद और विजय नंद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार को गांव में पानी की समस्या को लेकर पत्र भी भेजा है, जिसमें जमेडी सहित सभी गांवों को पीने के पानी उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत बैहना के उपप्रधान जिया लाल बिष्ट ने कहा है कि इस समस्या को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत बैहना से भी एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इसमें विभाग को मिनी ट्यूबवेल लगाने की सिफारिश की गई है। उधर, स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग आनी के अधिकारी को आदेश दे दिए गए हैं कि जमेडी में पीने के पानी की व्यवस्था को सुचारु किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें