फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंदेवी-देवताओं ने की बाजार की परिक्रमा

विज्ञापन
देवता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
जिला स्तरीय फाग मेले में देवी-देवताओं की शोभा यात्रा के दौरान वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। इससे सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। शोभा यात्रा में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर देवलु जमकर थिरके। शोभा यात्रा के दौरान देवताओं ने शहार की परिक्रमा की। फाग मेले में आए देवी-देवताओं की शोभा यात्रा जब एनएच से गुजरी तो नजारा देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

ऐतिहासिक फाग मेले में सोमवार को देवी-देवताओं की शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। अपने ठहराव स्थल और मंदिर से निकलने के बाद 13 देवी-देवता पुराने बस अड्डे से बाजार में उतरे। बाजार की परिक्रमा कर देवता एनएच होते हुए वापस राजमहल परिसर पहुंचे। इसके बाद सभी देवी-देवता एनएच होते हुए राजमहल परिसर पहुंचे। देवलुओं का नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। यात्रा के दौरान पूरा शहर मानो थम सा गया था। जगह-जगह लोग देव-दर्शन के लिए खड़े थे। इतना ही नहीं, वाहनों में जा रहे लोगों ने भी शोभा यात्रा के दौरान देवताओं के दर्शन किए। कुल्लू जिले से आए देवताओं के देवलुओं ने शोभा यात्रा में अपनी संस्कृति का संदेश दिया। दोपहर बाद करीब दो बजे शोभा यात्रा समाप्त होने के बाद देवी-देवताओं की पालकियां महल परिसर में विराजमान हो गई। पहले दिन की तरह सोमवार को भी देवताओं ने अपने स्थान पर विराजमान होने से पहले राजगद्दी को आशीर्वाद दिया। देवताओं के विराजमान होने के बाद महल में जगह-जगह नाटी का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें