फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू जिप सदस्य शशि कटोच, पंस उपाध्यक्ष नंदलाल पार्टी से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आनी भाजपा मंडल ने पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में कुल्ल जिप सदस्य शशि कटोच और पंचायत समिति निरमंड के उपाध्यक्ष नंदलाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। आनी भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दोनों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के फरमान जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के मामले पर आनी भाजपा मंडल ने कड़ा नोटिस लिया है। कहा जा रहा है कि चुनाव के दौरान इन दोनों नेताओं ने पार्टी के खिलाफ काम किया था। इस संबंध में आनी भाजपा मंडल के पास पार्टी के कुछ नेताओं ने शिकायत भी की थी और मंडल से मांग की थी कि इन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी पार्टी विरोधी गतिविधि न करे। आनी भाजपा मंडल ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए पोशना वार्ड से जिला परिषद सदस्य शशि कटोच और निरमंड पंचायत समिति उपाध्यक्ष नंदलाल पर कार्रवाई की। आनी भाजपा मंडल की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया और दोनों नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की। इस दौरान महामंत्री जीवन चौहान, दुनी चंद, योगेश भार्गव, भोला दत्त गुप्ता, गंगा राम चंदेल, मोहन भारती, जीवन ठाकुर, अंजना भारती, बिंदु बाला, नरोत्तम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें