फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी की ग्राम पंचायत देलठ में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। यहां घरों से निकलने वाला सारा गंदा पानी सड़क पर बह रहा। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी और संबंधित पंचायत से जल्द समस्या का हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

देलठ पंचायत स्थित मंदिर से निचली सड़क तक एक निकासी नाली का निर्माण किया गया है। इस नाली से मंदिर परिसर और पास के घरों का गंदा पानी गांव की मुख्य सड़क पर खुले में बह रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गंदगी होने के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। भारत सरकार जहां एक ओर स्वच्छता अभियानों से लोगों को सफाई व्यवस्था बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर देलठ पंचायत में इन अभियानों की पोल खुलती देखी जा सकती है। क्षेत्र के ग्रामीणों और महिला मंडल देलठ ने इस नाली को बनाने का विरोध किया था। लेकिन फिर भी इस नाली का निर्माण किया गया। बारिश और गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। देठल गांव के मस्त राम कौशल, कृष्ण चंद, चंपाकली, रतनदास, लाल सिंह, रोशन लाल, जिया लाल, सत्या देवी, कोधरी देवी, कमलेश, लोभी देवी, प्यारे लाल, रमेश चंद सहित महिला मंडल की सदस्यों का कहना है कि घरों से निकल रहा गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। उन्होंने पंचायत को शिकायत पत्र सौंप कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, इस बारे में देलठ पंचायत प्रधान रक्षा देवी का कहना है कि यह कार्य उनकी पंचायत की ओर से नहीं किया गया है। यदि समस्या है तो उसका जल्द ही समाधान किया जाएगा। बीडीओ ननखड़ी कामेश चौहान ने बताया कि उन्हें इस समस्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसी समस्या है तो पंचायत प्रधान को उसे दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें