चौपाल में बार कौंसिल के लिए मतदान करते अधिवक्ता। संवाद
चौपाल (रोहड़ू)। बार काउंसिल ऑफ हिमाचल के चुनाव चौपाल कोर्ट परिसर के बार रूम में हुए। इस दौरान 30 मतदाताओं में से 27 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) बीएस नगराइक ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक जारी रही। पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में बार काउंसिल चुनाव के लिए 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 20 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पूरे हिमाचल प्रदेश में लगभग 7,500 मतदाता इस चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। संवाद