फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के नाम पर राजनीतिक ड्रामा कर रही कांग्रेस-भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के नाम पर लोगों
विज्ञापन

को गुमराह कर रही कांग्रेस
भाजपा मंडल ने कांग्रेस नेताओं पर लगाया आरोप
कहा-कांग्रेस की ड्रामाबाजी को पहचान चुके हैं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जुब्बल (रोहड़ू)। भाजपा मंडल ने कांग्रेस पर महंगाई के नाम पर राजनीतिक ड्रामा करने का आरोप लगाया है। पदाधिकारियों के अनुसार कांग्रेस के लोग अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए महंगाई के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता कांग्रेस की ड्रामाबाजी को अच्छी तरह से पहचान चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबेइक, जिला परिषद सदस्य चेत राम आजाद, जिला महामंत्री रावेंद्र चौहान, यशबीर जस्टा, सतीश पीरटा, राकेश शर्मा, महाबीर झगटा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक जस्टा, राजीव मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष नैना तनेटा, अनिल चतरानटा, अजय बिष्ट, जतिन चौहान, अनिल चौहान, बंटी खिमटा, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौहान, लायक राम चौहान, बलबीर ठाकुर, दिनेश मेहता, इंद्र धांटा, देवश्याम, अंकुश चौहान, सुशील कदशोली, विकास, चेतन, रिंकू घालटा, परवीन चौहान और हैप्पी वर्मा के अनुसार कांग्रेस धरना-प्रदर्शन के नाम पर राजनीतिक ड्रामा कर रही है। कांग्रेस महंगाई के नाम पर झूठ बोल रही है। रोजमर्रा की वस्तुएं काफी सस्ती हैं। दालों और अन्य राशन सामग्रियों के भाव में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। पैट्रोल व डीजल के दामों में भी भारी गिरावट आई है। रसोई गैस पर मौजूदा समय में 473 रुपये सब्सिडी सरकार की ओर से सीधे उपभोक्ता के खाते में डाली जा रही है। सब्सिडी के बाद उपभोक्ता को गैस सिलेंडर करीब पांच सौ रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें