फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा माता मंदिर में महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर में महायज्ञ
विज्ञापन

एवं भंडारे का आयोजन
क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चखा भंडारे का प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू की प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर आनी में शरद नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि देवी माता पच्छला एवं देवी माता आनी के पुरोहित आचार्य ज्ञानानंद शर्मा की अगुवाई में पुरोहित दीवान चंद, गंगादत्त, नारायण गौड, चमन शर्मा सहित क्षेत्र के पुरोहितों ने महायज्ञ हवनपाठ पूरा किया गया। नवरात्रों के शुभ अवसर पर नौ दिनों तक विशेष उत्सव मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में हाजिरी भरी। कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन, देवी दुर्गा के प्रवचन और आरती की गई। व्यापार मंडल, मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने पूर्णाहुति में भाग लिया।
महिला मंडल आनी प्रधान शशि मल्होत्रा, पार्वती, राजकुमारी, शबनम, पूजा, जोगेश्वरी प्रोमिला, पम्मी, सीमा और तारा सहित धार्मिक भजन मंडली ने भजनों के माध्यम से आनी क्षेत्र को भक्तिमय बनाया। इस धार्मिक आयोजन में देवी माता दुर्गा का आशीर्वाद लिया। क्षेत्र की स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने मां के दरबार शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में व्यापारमंडल अध्यक्ष विनोद चंदेल, उपाध्यक्ष फकीरचंद वर्मा, सचिव ज्ञानचंद, प्रदीप सूद, स्वतंत्र कुमार, रामकुमार, कुशाल सागर, रोशन लाल, भरत भूषण, युवराज, भोलादत्त, सुरेंद्र कुमार, ओंकार चंद, नवीन गुप्ता, निपुन सूद, रिंकू सूद और गिरजू के अलावा कई सदस्यों ने भंडारे के आयोजन में सहयोग दिया। वीरवार को आनी मुख्यालय में महायज्ञ एवं भंडारे आयोजन के चलते मुख्य बाजार बंद रहा। गांव से आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें