फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी कॉलेज को रौंद कर रामपुर कॉलेज प्री क्वार्टर फाईनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज को रौंद कर रामपुर
विज्ञापन

कॉलेज प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
सरस्वती कॉलेज में होगा अगला मैच
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में चल रही प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में वीरवार को जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर ने आनी को 158 रनों से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रामपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए आनी की टीम 46 रनों में सिमट गई।
विज्ञापन

रामपुर की ओर से कप्तान परमार नेगी ने 40 पेमा ने 40, तनू ने 26 और सचिन 25 रनों का योगदान दिया। आनी की ओर तरफ से नवनीत और पम्पू ने 2-2 विकेट लिए। रामपुर की ओर से तनु ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए और गुलाब ने दो विकेट लिए। तनु को बेहतरीन गेंदबाजी करने पर मैन ऑफ दी मैच से नवाजा गया। रामपुर किक्रेट टीम के प्रभारी सहायक प्रोफेसर निखिल सारटा ने बताया कि रामपुर का अगला मैच सरस्वतीनगर में होगा। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर तेनजिन नेगी मोहित नेगी, ईश्वर नेगी, योजना नेगी, विनोद नेगी ओर दुर्गा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें