फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में नदी नाले उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानवी नाले में आई बाढ़ से निजी
विज्ञापन

कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान
किन्नौर जिले में बारिश से नदी-नाले उफान पर
परियोजना की ट्रैंच बियर और इंटेक साइट तबाह
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बारिशों के चलते क्षेत्र के नदी नाले उफान पर हैं। पानवी नाले में बाढ़ आने के कारण इस नाले पर बनी एस्सेंट पावर प्राइवेट कंपनी के चार मैगावाट के पानवी प्रोजेक्ट को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बाढ़ ने पानवी परियोजना की ट्रैंच बियर और इंटेक साइट को पूरी तरह तबाह कर दिया है। इससे परियोजना में विद्युत उत्पादन भी पूरी तरह ठप पड़ गया है।
विज्ञापन

परियोजना के ट्रैंच बियर और इंटेक साइट में काफी मलबा भर गया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस मलबे को निकलने में कई दिन लग सकते हैं। मलबे के नीचे कंपनी की कई मशीनें दबी हुई हैं। ऐसे में कितना नुकसान हुआ है इसका पता मलबे के नीचे दबी मशीनों को निकलने के बाद ही चल पाएगा। परियोजना में पुन: बिजली उत्पादन शुरू करने में करीब 20 दिन से अधिक का समय लग सकता है। प्रबंधन के अनुसार परियोजना में 20 दिन बिजली उत्पादन बंद रहने से कंपनी को 40 लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ेगा। बाढ़ आते समय परियोजना क्षेत्र में अफरातफरी मची। परियोजना में काम कर रहे लोग किसी तरह जान बचा कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। बाढ़ से परियोजना के पावर हाउस को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। एस्सेंट प्राइवेट पावर कंपनी के डीजेएम मनोज कुमार के अनुसार पानवी नाला में बाढ़ आने से कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। परियोजना की टैंच बियर और इंटेक साइट भारी मलबे के नीचे दब गई है। इसकी वजह से परियोजना में बिजली उत्पादन रोकना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें