फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र का शव खड्ड से बरामद

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
रोहडू। तहसील जुब्बल की ग्राम पंचायत बरथाटा के केवली गांव निवासी दसवीं कक्षा के छात्र का शव मुरल खड्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल जुब्बल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र तेरह दिन से लापता चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरथाटा पंचायत के उपप्रधान ने जुब्बल पुलिस थाने में शनिवार को सूचना दी कि मुरल खड्ड में एक व्यक्ति का शव नग्न हालात में पानी के बीच पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। पानी में पडे़ व्यक्ति की पहचान केलवी गांव निवासी अनूप (15) के तौर पर हुई। वह गांव के स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। मौके पर मृतक के कपडे़ खड्ड किनारे एक पत्थर पर रखे मिले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को कपड़ों के साथ जेब में माचिस भी मिली। खड्ड के साथ ही कुछ दिन पहले की आग भी जलाई हुई पाई गई। छात्र 13 अप्रैल से घर से लापता चल रहा था। कई दिन तक तलाशने के बाद 24 अप्रैल को उसकी माता ने पुलिस थाना जुब्बल में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज करवाई थी। जुब्बल के थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले की जांच चल रही है। प्राथमिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद छात्र की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण पानी में डूबने से होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें