कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी कॉलेज कोटखाई में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कॉलेज की प्राचार्य स्नेह रैना पाठक भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। एथलेटिक मीट में कॉलेज के सभी छात्रों ने बढचढ़ कर भाग लिया। छात्रा वर्ग में शालू तथा छात्र वर्ग में रूबल और करण को बेस्ट एथलीट चुना गया। स्पर्धाओं का आरंभ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ।
100 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में शुभम ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय और रूबल ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में साक्षी ने प्रथम, शालू ने दूसरा तथा ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा के छात्र वर्ग में शुभम ने पहला, कुनाल ने दूसरा और रूबल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में कलावती ने प्रथम, रीतु ने द्वितीय और आकृति ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के छात्र वर्ग में रूबल ने प्रथम, पियूष ने द्वितीय और राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में शालू ने पहला, पूनम ने दूसरा और कविता ने तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो स्पर्धा के छात्र वर्ग में नितिन विजयी रहा। छात्रा वर्ग में प्रभा विजेता बनी। शाटपुट स्पर्धा के छात्र वर्ग में करण शर्मा विजयी रहे। छात्रा वर्ग में शालू विजेता बनी। हाई जंप स्पर्धा में राहुल विजेता बना और छात्रा वर्ग में ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया। लांगजंप स्पर्धा में विकास विजयी रहा और छात्रा वर्ग में शालू विजेता बनी। डिस्कस थ्रो स्पर्धा के छात्र वर्ग में करण शर्मा विजयी हुए। छात्रा वर्ग में कृष्णा विजेता बनी।
0000