फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम चुने गए महासंघ के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय एवं अर्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की चौपाल इकाई की बैठक रविवार को चौपाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिला प्रधान भगतराम ने की। बैठक में संघ की चौपाल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जयराम गाजटा को लगातार तीसरी बार महासंघ का प्रधान चुना गया। इसके अतिरिक्त रोशन लाल शर्मा को महासचिव, ख्यालीराम शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, रफीक मोहम्मद को मुख्य सलाहकार, विरेंद्र सिंह व गीताराम शर्मा को उप प्रधान चुना गया। इस अवसर पर जिला महासचिव हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अमीर सिंह, रतन, कृष्ण ठाकुर, नरेश ठाकुर, गोविंद भारती भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें