रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी में रविवार को अमर उजाला अाैर एपी गोयल विश्वविद्यालय की ओर से टैलेंट हंट 2018 स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का सेंटर झाकड़ी में बनाया गया था। इसमें रामपुर उपमंडल के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान दसवीं कक्षा से 13, बारहवीं कक्षा से 12 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में टॉपर रहने पर दसवीं के तीन छात्र और तीन छात्राओं को ट्यूशन फीस एपी गोयल विवि की ओर से दी जाएगी। साथ ही 12वीं की एक छात्रा और एक छात्र को भी कहीं भी संस्थान में पढ़ाई करने के लिए एपी गोयल विश्वविद्यालय की ओर से ट्यूशन फीस दी जाएगी। इसके अलावा टॉप 100 में आने वाले सभी छात्रों को एक हजार रुपये दिए जाएंगे।