फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकुनाला में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर कोकुनाला में बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कार नंबर एचपी 09ए 5266 फागू से खनेटी की ओर जा रही थी। इसी बीच अचानक गाड़ी कोकुनाला में सौ फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ी में सवार दोनों व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकाला गया। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल ले जाया गया। कोटखाई अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक की पहचान नरेश कुमार (32) पुत्र जमनु राम गांव शिलुघाटी उपमंडल ठियोग के रूप में हुई है। जबकि रणधीर (27) पुत्र रामकृष्ण गांव शिलुघाट उपमंडल ठियोग घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी परमजीत ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि, एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में कोटखाई से आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें