फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता सर्वश्रेष्ठ छात्रा और चांद बने सर्वश्रेष्ठ छात्र

विज्ञापन
देवठी स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी कमल चाई ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और सरस्वती वंदना से किया गया।
समारोह के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। वहीं स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में सीता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और चांद कुमार को सर्वश्रेष्ठ छात्र के पुरस्कार से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शबनम, सीता, विशाखा नेगी को पुरस्कृत किया गया। खेल के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन करने पर दीया चौहान को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने स्कूल के अन्य मेधावियों को भी पुरस्कार देकर नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष बाबू राम चौहान, उप प्रधान बलवीर सिंह चौहान, दलीप नेगी, शमशेर सिंह शड़ेल, कौंल राम, हरीश मेहता, सितारा चौहान, सिकंदर बंसल, राजेंद्र चौहान, विजय सिंह, पवन गौतम, सैंज राम, योगराज, ज्योति लाल, यशपाल, सुरेश कुमारी, लता देवी, अंजना सहित विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें