फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी की सभी तैयारियां

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर में सर्दियों में होने वाली भारी बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। जिले के तीनों खंडों कल्पा, पूह और निचार में खाद्य सामग्री, रसोई गैस सिलेंडर, वाइट केरोसिन सहित अन्य तरह की सभी जरूरतमंद चीजों का भंडारण किया जा चुका है।

वीरवार को उपायुक्त किन्नौर डॉ. एनके लट्ठ ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि जिला प्रशासन ने सर्दियों में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में बालन की लकड़ियों की कमी है, उसे भी जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए डीएफओ किन्नौर को निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा सीमा सड़क संगठन, नेशनल हाईवे प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग भावानगर, कल्पा सहित विद्युत बोर्ड, आईपीएच विभाग और अन्य सभी विभागों को हिमपात से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने को लेकर निर्देश दिए हैं, ताकि सर्दियों में होने वाले भारी हिमपात से निपटा जा सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग भावानगर के तहत निचार और कल्पा खंड के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण मार्ग सनो बाउंड क्षेत्रों में आते हैं। इससे निपटने के लिए लोनिवि भावानगर ने तीन जेसीबी, दो डोजर और 125 मजदूर तैनात किए हैं। लोनिवि कल्पा के तहत तीन दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों से बर्फ हटाने के लिए तीन जेसीबी, 2 डोजर और 150 मजदूरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


लोनिवि भावनगर के एक्सईएन पीसी नेगी, कल्पा एक्सईएन कल्पा एमआर नेगी ने कहा कि सर्दियों में भारी हिमपात से निपटने के लिए विभाग तैयार है। बर्फबारी से निपटने के लिए मशीनें और करीब 300 मजदूर तैनात किए गए हैं। यदि आवश्क्ता पड़ी तो आउटसोर्स से भी बर्फबारी से निपटने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें