फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटी, भंगड़ा डाल छात्रों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
वार्षिक समारोह में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने मेधावी नवाजे - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुब्बल(रोहड़ू)।
सरस्वती विद्या मंदिर जुब्बल के वार्षिक समारोह में स्कूली छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों का जमकर मनोरंजन किया। इस दौरान स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुत की। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया। छात्रों ने पहाड़ी लोकनृत्य, भंगड़ा, नेपाली नृत्य, एकल गान, समूह गान सहित अलग-अलग विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया। छात्रों ने योग का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में वैभव शर्मा, कसक चौहान, मेहुल शरद चौहान, रहिशा, मन्नत चौहान, अभिनव, मन्नत नेगी, स्वाति, सार्थक, वंशिका, दिव्यांशी, विदुषी चौहान, स्नेहा, संध्या, भावना, दिव्या, सौमी, साहिल, निकिता को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


खेलों के क्षेत्र में आयुष पुन, बबलू, अभिषेक, आयुष, मोक्ष, उज्ज्वल, राजवंत, राजवीर, अक्षित केस्टा, शशांक, रूद्र, ब्राक्टा, हार्दिक, दिया लोहल्टा, मानवी, रहिशा, दिव्या, आदित्य दमसेट, तनिश सूद, रिया दत्ता, साहिल, निधि शर्मा, सार्थक, सौमी राठौर, शुभम, नितिका राठौर, स्नेहा सरेगटा, नितिन मांटा, वंशिका शर्मा, भावना, स्वाति रांटा, संध्या को पुरस्कृत किया गया। अधिवक्ता उमेश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें