स्पीति वैली को कृषि मंत्री ने दी लाखों की सौगात
घुंगरी में गोंपा का उद्घाटन, सगनम में बस स्टैंड का शिलान्यास किया
अमर उजाला ब्यूरो
काजा (रामपुर बुशहर)। जनजातीय विकास, कृषि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने स्पीति प्रवास के दौरान काजा, नकेद, घुंगरी और सगनम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घुंगरी में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित छोमों गोंपा का उद्घाटन और सगनम में लगभग 97 लाख 24 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बस स्टैंड का शिलान्यास किया।
सगनम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सगनम में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये और फु ट ब्रिज के लिए 5 रुपये देने की घोषणा की। काजा में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 93 गैस कनेक्शन आबंटित किए। मंत्री ने लरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय के लिए 10 सोलर लाइट, 5 गीजर, 5 स्ट्रीट लाइट और हैं पंप लगाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने समदो स्थित ग्रेफ केंद्र का भी दौरा किया।