फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच मेरी बोइसा गानों पर झूमें किन्नौरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘नच मेरी बोइसा’ गानों पर झूमे किन्नौरवासी
विज्ञापन

केदार मानसी के नाम रही किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या
किन्नौरी कलाकारों ने दीं गानों की बेहतरीन प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/ सांगला (किन्नौर)। राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या किन्नौर के कलाकारों के नाम रही। इन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक किन्नौरी गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। किन्नौरी नाइट के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों में केदार नेगी, बीरबल नेगी, मानसी नेगी और विमल ने एक से अनेक किन्नौर गानों से दशकों का खूब मनोरंजन किया।
सबसे पहले विमल नेगी ने ‘मंगशिस की निरेए, टेंशन नहीं लेने का टेंशन तो देने का’, श्याम नेगी ने ‘शारो ले शारोवा हो, आछूले आछले’ और बीरबल किन्नौरा ने ‘पैसा पैसा पैसा ऐसा कैसा पैसा, पीटा पीटा पीटा पिटले विस्की तुओ छेचो’, सावन नेगी ने ‘काशो जिंदगी चु छछि पता मायए’, वहीं मरिंडा खोजान ने ‘हुन ता गोम माय’, बबली नेगी ने ‘मेसंग मेसंग जारी, ठंडी हवा सुन काली घटा सुन, पिंजरे को तोड़ कर उठ गई मैना’ आदि गानों से युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

देर शाम प्रसिद्ध गायिका मानसी नेगी ने ‘सेरी नँग पाली, आंग सायरग कुमो’ और केदार नेगी ने ‘गुरखुम पोती जोर लगाके, नच मेरी बोइसा, रालडंग सोमंगचो, माकसम बेंनग मालन तोकए, हाय राधिका बोदी शेखी थाशेई, न गाड़ी न पैसा, किनोरिंग सड़कटेड़ी मेड़ी लोशो’ सहित अनेक गाने पेश कर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

किन्नौर महोत्सव के दूसरी सांस्कृतिक में विशेष अतिथियों में वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा और भाजपा प्रवक्ता शशि दत्त मौजूद रहे। सभी अतिथियों का मेला कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर उपायुक्त एवं मेला कमेटी अध्यक्ष गोपाल चंद, आयुक्त एवं मेला कमेटी सचिव सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम कल्पा डॉ अवनिंद्र कुमार शर्मा, डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता, डीआई किन्नौर विक्रम सिंह, डीपीआरओ किन्नौर ममता नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिश्वरी नेगी, वूलन फेडरेशन डायरेक्टर बलदेव नेगी और एपीएमसी डायरेक्टर परविंदर नेगी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें