फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में अव्वल रही केंद्र प्राथमिक पाठशाला किन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की 180 प्राथमिक पाठशालाओं में स्वच्छता को लेकर एक निरीक्षण किया गया है। विकास खंड कार्यालय द्वारा किए गए इस निरीक्षण में केंद्र प्राथमिक पाठशाला किन्नू ने प्रथम स्थान पाया है। दुर्गम पंचायत किन्नू के छात्रों और शिक्षकों ने स्वच्छता का जो परिचय दिया है, वह क्षेत्र के सभी स्कूलों के लिए एक आदर्श है। भौगोलिक दृष्टि से काफी कठिन इस क्षेत्र के विद्यार्थियों से सभी स्कूलों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

गौर हो कि विकास खंड की 180 प्राथमिक पाठशालाओं में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत निरीक्षण किया गया। इन स्कूलों में केंद्र प्राथमिक पाठशाला ने पहला स्थान झटका है। वहीं प्राथमिक पाठशाला डकोलढ़ ने द्वितीय स्थान पाया है। माध्यमिक स्कूलों में भगावट प्रथम और बठारा द्वितीय, वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर सराहन स्कूल को प्रथम और दोफदा स्कूल को द्वितीय पुरस्कार मिला है। बीडीओ रामपुर केआर कपूर ने विजेता स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और अन्य स्कूलों से भी इन स्कूलों से सीख लेकर स्वच्छ भारत निर्माण के सपने को साकार करने की अपील की है। उन्होंने शुक्रवार को विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजेता स्कूलों के शिक्षक और विकास खंड रामपुर का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें