फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटटीढांक में पर्यावरण को पहुंचाया गया भारी नुकसान- कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी ढांक में पर्यावरण को पहुंचाया गया भारी नुकसान
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजीव कुंडू ने भी सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। ठियोग हाटकोटी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजीव कुंडू ने भी निरीक्षण के दौरान सवालिया निशान खड़े किए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क की मैटलिंग का कार्य सही ढंग से नहीं हुआ है। मैटलिंग पूरी तरह से समतल नहीं है। निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण को भी काफी हानि पहुंचाई गई है। हालांकि संजीव कुंडू ने बताया कि अभी वे सिर्फ पट्टी ढांक का निरीक्षण करने के लिए आए हैं। सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता का पोस्टमार्टम अभी वे नहीं करेंगे।
विज्ञापन

संजीव कुंडू ने बताया कि मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष सड़क के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पट्टी ढांक में सारा मलबा सड़क से नीचे फेंका गया। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है। मलबा फेंकने से दरकोटी सड़क को भी काफी क्षति पहुंची है। संजीव कुंडू ने दरकोटी सड़क में हुए नुकसान का भी जायजा लिया और मलबा दरकोटी सड़क में न फेंकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोटखाई के सभी संपर्क मार्गों को एक सप्ताह के अंदर दरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। करीब एक घंटे तक पट्टी ढांक में मौके का जायजा लेने के बाद वे वापस शिमला लौट गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें