फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने ली परियोजना सलाहकार समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज प्रणाली से जल्द जुड़ेगा काजा
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने ली परियोजना सलाहकार समिति की बैठक
5 को काजा में होने वाले जनमंच को लेकर भी की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
काजा (किन्नौर)। कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने अतिरिक्त दंडाधिकारी काजा को ताबो बस स्टेंड परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को काजा में सीवरेज प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए। मारकंडा ने बुधवार को काजा में परियोजना सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से स्पीति घाटी में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का ब्योरा मांगा।
विज्ञापन

बैठक में मंत्री को अवगत करवाया गया कि जनजातीय उप योजना के तहत पहली तिमाही में 26.4 प्रतिशत और सीमा क्षेत्र विकास परियोजना में पहली तिमाही में 30 प्रतिशत बजट खर्च किया गया है। इसके बाद मारकंडा ने आईटीआई रोंगटोंग का निरीक्षण किया और विशेष क्षेत्र विकास अभिकरण और न्यूकलीयस बजट की बैठक भी काजा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की। मंत्री ने बैठक में ला दारचा मेला और 5 अगस्त को काजा में आयोजित होने वाले जनमंच के आयोजन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि काजा में आयोजित होने वाले जनमंच में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें