फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में नहीं मानी मांगें तो होगा परियोजना निर्माण कार्य ठप : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह दिन में मांगें नहीं मानी तो
विज्ञापन

प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य होगा ठप
मांगों को लेकर किसान सभा ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन
दरशाल, खनोटू में खर्च हो रही लाडा की 50 प्रतिशत राशि
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के करेरी में निर्माणाधीन पांच मेगावाट विद्युत परियोजना के खिलाफ किसानसभा ने मोर्चा खोल दिया है। सभा के परियोजना प्रबंधन को चेताया है कि यदि 15 दिन में परियोजना प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभा परियोजना का काम ठप कर देगी।
इस संबंध में सभा ने तहसीलदार रामपुर के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा। तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में सभा ने परियोजना प्रभावित दरशाल और खनोटू वार्ड में नियमानुसार लाडा की राशि खर्च करने की मांग की है। सभा ने कहा कि परियोजना का 50 प्रतिशत निर्माण कार्य दरशाल और खनोटू गांव में हो रहा है। इसलिए लाडा की 50 प्रतिशत की राशि इन दोनों वार्डों पर खर्च की जानी चाहिए। सभा ने परियोजना में दरशाल और खनोटू के बेरोजगार नौजवानों को स्थायी और अस्थायी रोजगार मुहैया करवाने, गांव के लोगों को परियोजना में अप्रत्यक्ष रूप से ठेका देने, महिला मंडल, युवक मंडल, मंदिरों की मर मत, सामुदायिक भवन निर्माण करने और गांव में 50 सोलर लाइटें लगाने की मांग की है। वहीं सभा ने परियोजना निर्माण से निजी भवनों को और फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने के साथ-साथ भूमि कटाव और भूस्खलन की रोकथाम करने सहित पौधरोपण करने का भी मामला उठाया है।
विज्ञापन

सभा ने परियोजना से विद्युत उत्पादन शुरू होने के बाद रॉयल्टी की राशि परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विकास कार्यों पर खर्च करने की भी मांग उठाई है। सभा ने चेताया है कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया तो सभा ग्रामीणों को लामबंद कर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलकर निर्माण कार्य रोक देगी।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर परियोजना प्रभावित संजीव कुमार, यशपाल साहनी, योगराज नेगी, लकी, द्वारका दास थापर, राकेश साहनी, जयसिंह, सिद्धू राम, सुदामा देवी, बिमला देवी, मृदा देवी, मुन्नी देवी, हिमाचल किसान सभा रामपुर इकाई के प्रेम चौहान, हितेश हस्टा, ओम प्रकाश भारती, दयाल सिंह, विवेक कश्यप, बिहारी सेवगी, जिला परिषद सदस्य दलीप कायथ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें