फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघगाड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी पंचायत समिति सभागार में शनिवार को श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा के आयोजन को लेकर विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष डीसी कुल्लू यूनुस ने की। एसडीएम चेत सिंह ने श्रीखंड महादेव यात्रा की तैयारियों और अन्य प्रबंध को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की। निर्णय लिया गया कि श्रीखंड महादेव यात्रा 15 से 31 जुलाई तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

यात्रा के लिए सिघंगाड़ में बैस कैंप होगा। यहां पर देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही यहां पर स्वास्थ्य की जांच होगी। यात्रियों के लिए पंजीकरण शुल्क 150 रुपये होगा। डीसी ने श्रीखंड महादेव यात्रियों से आग्रह किया है कि वे आराम से सुरक्षा के साथ यात्रा करें। एक दूसरे का सहयोग करे व यात्रा में प्रशासन, पुलिस, रेस्क्यू टीम हर पड़ाव पर उपलब्ध रहेगी। मेडिकल टीम एवं स्थानीय रेस्क्यू टीम में युवा संगठनों को शामिल किया गया है। डीसी ने कहा कोई भी यात्री नशे जैसी सामग्री अपने साथ न लाएं। सिंघगाड़ से थाचडु, कालीघाटी, भीमतलाई, कुनशा, भीमडवारी, पार्वती व नैन सरोवर सहित 32 किलोमीटर पैदल चलने वाले रास्ते को साफ-सुथरा रखें। सिंघगाड़ में यात्रियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयों सहित चिकित्सक 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। पीने के पानी की व्यवस्था हर पड़ाव पर करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी कुल्लू शालिनी, विधायक किशोरी लाल सागर, अमर ठाकुर, उपेंद्र कांत मिश्रा, पप्पी विष्ट, बिंदुबाला, तहसीलदार निरीजा शर्मा, तहसीलदार देवेंद्र नेगी, बीएस ठाकुर और गोविंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें