फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल बंद पानी से सस्ता बिक रहा दूध

विज्ञापन
किसान सभा ने सरकार से दाम बढ़ाने की उठाई मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)।
किसान सभा ने प्रदेश सरकार और पशुपालन विभाग से दूध के दामों में बढ़ोतरी की मांग की है। सभा का कहना है कि आज के दौर में दुग्ध उत्पादकों को पानी की बोतल से भी सस्ते दामों पर दूध बेचना पड़ रहा है, जो दुख का विषय है। सभा ने किसानों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए सरकार से जल्द दूध के दामों में बढ़ोतरी करने की मांग की है ताकि प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिल सके।

हिमाचल किसान सभा ननखड़ी इकाई की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष दयाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बीते समय में लिए फैसलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आने वाले दिनों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान तय किया गया कि ननखड़ी क्षेत्र के अधिकतर किसान दुग्ध उत्पादन कर रहे हैं लेकिन उन्हें 9 से 20 रुपये प्रतिकिलो दूध के दाम ही मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष दयाल सिंह ने कहा कि ननखड़ी क्षेत्र के अधिकतर दूध उत्पादकों को औसतन 15 रुपये प्रतिकिलो दाम ही मिल पा रहे हैं। सभा का कहना कि पानी की बोतल 20-25 रुपये में मिल रही है जबिक किसानों द्वारा मेहनत से तैयार किए दूध की कीमत बोतल पानी से भी कम है। सभा भविष्य में दूध के दामों को लेकर किसानों को संगठित कर आंदोलन करेगी। 15 मई को दूध से जुड़े मुद्दों को लेकर निरथ में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में ननखड़ी क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भी चर्चा की गई। सभा प्रशासन से सड़कों को जल्द दुरुस्त करने की मांग भी की। रामपुर-ननखड़ी मार्ग को चौड़ा करने के दृष्टिगत प्रशासन ने दो से सात बजे तक मार्ग बंद रखा है जिससे लोगों को काफी समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। सभा ने प्रशासन से इस समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है।

बैठक में विवेक कश्यप, खेम मेहता, हरी सिंह, कपूर सिंह, चेतराम, राजेंद्र मेहता, कृष्ण, नरेश गुप्ता, पन्ना लाल के अलावा कई अन्य किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें