रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में कृषि युवक मंडल नागाधार की ओर से आयोजित सात दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को नागाधार में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य ननखड़ी लायक राम खूंद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सामत और नागाधार के बीच खेला गया।
फाइनल मुकाबले में सामत टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 58 रनों का लक्ष्य नागाधार के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए नागाधार की टीम 52 रनों पर ही ढेर हो गई। इसके अलावा रस्साकशी में नागाधार ने पहला स्थान प्राप्त किया और नोटी धार उप विजेता रहा। मुख्यातिथि ने विजेता टीम सामत टीम को 44,444 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी और उप विजेता नागाधार टीम को 22,222 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। युवक मंडल के अध्यक्ष सतीश मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया। इसमें मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य लायक राम खूंद ने जिला परिषद निधि से खेल मैदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषण की। इस दौरान बीडीसी सदस्य सुरजीत ठाकुर, उप प्रधान ननखड़ी शमशेर ठाकुर, नायब तहसील ननखड़ी नंद लाल कैथला, दयाल नलवा, इंद्र ठाकुर, ठाकुर दास गुप्ता, प्रकाश मेहता, देविंद्र मेहता, नेक राम नलवा, अशोक मेहता, राजू के अलावा कई अन्य उपस्थित रहे।