कोटखाई।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महासू में हेल्प सोशल ऑर्गेनाइशेन की ओर से दो दिवसीय महिला सुरक्षा एवं नशा निवारण शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान की ओर से महिलाओं को आत्म रक्षा के टिप्स दिए गए। संस्था के संस्थापक महासचिव हेमेंद्र सलारिया ने कहा उनका लक्ष्य देश की हर महिला को सशक्त बनाना व युवाओं को नशे से बाहर निकालना है।
उन्होंने कहा इस प्रकार के शिविरों को स्कूलों में समय-समय पर आयोजन होना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की उप प्रधानचार्य सुचित्रा चौहान ने की। कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ में बालक राम, केवल राम काल्टा, अनिल चौहान, संजीव चौहान, अमित सुमन, श्वेता शर्मा, कामिनी रांगटा, संदीप शर्मा, एसएमसी प्रधान सुरेंद्र नैहरैईक, महासू पंचायत के उप प्रधान राजेश भंडारी, जिला यूथ प्रधान चंदन चौहान, अंजलि शर्मा, प्रीति शर्मा निखिल उपस्थित रहे।