फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीर्वाद देकर देवालयों को लौटे देवता
विज्ञापन

देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव का समापन
उत्सव में देव नृत्य ने लोगों को किया मंत्र मुग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
तीन दिवसीय सिराज उत्सव का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया है। क्षेत्र के आराध्य देवता शमशरी महादेव और पनेउई नाग की विदाई के दौरान देव नृत्य के नजारे से लोग मंत्र मुग्ध हो गए। लोगों को आशीर्वाद देने के बाद देवता अपने देवालयों को लौट गए। सिराज उत्सव के अंतिम दिन लोक नृत्य, नाटियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दिव्यालोक पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ‘मतदान करना जरूरी’ विषय पर नाटक का मंचन किया। लॉरेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा मीनाक्षी, हर्षिता, नेहा, सुशीला आदि सहेलियों ने भंगड़ा, डांडिया की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समारोह के मुख्यातिथि एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा रहे। उन्होंने कहा कि सिराज उत्सव सांस्कृतिक और व्यापारिक मेला है। इसमें प्रदेश भर से कलाकार, व्यापारी शामिल होते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी सदस्यों और स्थानीय लोगों का आभार जताया। यूपेंद्र कांत मिश्रा, उपाध्यक्ष फकीरचंद वर्मा, सतपाल ठाकुर, महासचिव शिवराज, सचिव महेंद्र ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। शमशरी महादेव के कारदार संतोष ठाकुर, पनेउई नाग देवता के कारदार आलमचंद ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सिराज उत्सव में बाल कलाकार कुमारी कशिश को भी बेस्ट कलाकार का प्रथम पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में बाल कल्याण कमेटी कुल्लू के सदस्य धनीराम ठाकुर ने बाल संरक्षण नियम और शिक्षा से हर गांव के छात्रों को जोड़ने की जानकारी दी। साथ ही सभी से नौ नवंबर को मतदान करने की अपील की। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, सचिव महेंद्र ठाकुर, सतपाल ठाकुर, संतोष ठाकुर, धनीराम ठाकुर, प्रताप ठाकुर, देवराज, प्रधान ताराचंद, दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें