फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान से 4

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों-होटलों की करें कड़ी जांच
विज्ञापन

चुनाव पर्यवेक्षक बोले, आयोग के निर्देशों का हो पालन
निर्वाचन और पुलिस कर्मचारियों की ली बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
शिमला जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू, जुब्बल-कोटखाई व चौपाल में मतदान से 48 घंटे पहले जिम्मेदार निर्वाचन अधिकारी और पुलिस कर्मचारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में ढील न बरतें। तीनों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन और पुलिस अधिकारियों के साथ रोहड़ू में सोमवार को आयोजित बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अमित चौधरी ने यह बात कही।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने कहा कि चुनाव से 48 घंटे पहले क्षेत्र के सभी होटलों, सराय, गेस्ट हाउस, रेस्ट हाउस की पूरी जांच पड़ताल की जाए। यदि विधानसभा क्षेत्र से बाहर का कोई व्यक्ति यहां ठहरा तो गंभीरता से जांच करने के बाद उनको बाहर जाना दिया जाए। वाहनों की 24 घंटे रात-दिन कड़ी जांच करें। मतदान से 72 घंटे पहले मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने वाली टीमों की सुविधा, सभी मतदान केंद्राें में संपर्क एवं संचार सुविधा की जांच की जाए। महिला मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाए। 24 घंटे पहले रैलियां व चुनाव प्रचार बंद होने के बाद घर-घर प्रचार के लिए जाने वाली टोलियों में एक टोली में पांच से अधिक लोगों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। जांच के लिए तैनात टीमें शराब की बिक्री व लेन देन व अन्य गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि रोहड़ू, चिड़गांव व जुब्बल में चार नवंबर को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की किसी अधिकारी ने अनदेखी की तो वे खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा, एसडीएम चौपाल अनिल चौहान, डीएसपी रोहड़ू अशोक वर्मा, डीएसपी चौपाल, संतोष कुमार, तीन विधानसभा क्षेत्र के थाना प्रभारी, तहसीलदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें