फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले के लिए 70 फीसदी प्लॉट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। लवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मेला मैदान, सांस्कृतिक संध्या स्थल और शहर को सजाने का काम जोरों पर है। लवी मेला मैदान और नेशनल हाईवे-5 पर सजने वाली दुकानों के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया जारी है। अब तक लगभग 70 फीसदी प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है। यह प्रक्रिया सोमवार तक चलेगी। मेला मैदान में प्रदर्शनी स्थल पर लगने वाली दुकानों के लिए 15 नवंबर को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
400 कलाकारों के ऑनलाइन ऑडिशन
इस बार लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुतियां देने के लिए प्रदेश भर के 400 से अधिक कलाकारों ने ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लिया। पहली बार स्पॉट ऑडिशन के स्थान पर कलाकारों के लिए ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया आयोजित की गई। जिला भाषा अधिकारी और जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला की वेबसाइट पर कलाकारों ने ऑडिशन क्लिप अपलोड की। अब मेला समिति द्वारा कलाकारों की छंटनी कर अंतिम सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने बताया कि लवी की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 400 कलाकारों ने आवेदन किए हैं और इनकी अंतिम सूची तैयार की जा रही है।
किन्नौर जाने वाले वाहन वाया बजीर बावड़ी होंगे रवाना
लवी मेले को लेकर नगर परिषद क्षेत्र रामपुर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। शिमला से किन्नौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही बजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर करवाई जा रही है। यह ट्रैफिक प्लान मेले के समापन तक यानी 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। शहर के साथ लगती जगातखाना और ब्रौ पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों की एकतरफा आवाजाही रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मेला स्थल और शहर में ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें