आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी की ग्राम पंचायत लढागी और ग्राम पंचायत बुच्छैर में एक दिवसीय पारंपरिक मेला क्वाईथाच में सात मई को आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ भव्य देव मिलन और पहाड़ी ढोल नगाड़ों की धुन के साथ होगा।
इस विशेष अवसर पर ग्राम पंचायत सराहन के देवता परम ब्रह्मा सदाशिव जलाड़ी महादेव (बूढ़ा सरैहणी) और रियासी नाग ढलैर विशेष रूप से शिरकत करेंगे। स्थानीय देवता नारायण, देवता श्री कालीनाग, लढागी देवलुओं के साथ मेले की शोभा को चार चांद लगाने में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
क्रांतिकारी युवा मंडल तराला के प्रधान दलीप कायथ की ओर से पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और बेटी पढ़ाओ नारी सशक्तीकरण का संदेश देते हुए ग्राम पंचायत बुच्छैर और ग्राम पंचायत लढागी की सभी महिलाओं से सामूहिक नाटी में भाग लेने की अपील की है। क्रांतिकारी युवा मंडल तराला ने सभी से मेले में भाग लेने का आह्वान किया है। संवाद