फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की बिगड़ी मानसिकता को बदल सकती है नारी : दिवेशा

Sun, 30 Apr 2023 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्राएं।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में महिला सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी दिवेशा भारती ने छात्राओं को कहा कि भारत वह भूमि है जहां नारी शक्ति का सम्मान करने पर बल दिया जाता है।
विज्ञापन

आज समाज में हालात बदले हुए नजर आते हैं। बहुत से लोग नारी को केवल एक भोग की वस्तु समझते हैं। साध्वी ने कहा कि समाज की इस बिगड़ी हुई मानसिकता को एक नारी ही बदल सकती है।
उन्होंने छात्राओं को मीरा बाई, जोधा बाई, रानी लक्ष्मीबाई, कल्पना चावला सहित अन्य नारियों को अपना आदर्श बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस शिक्षा की प्राप्ति केवल पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि साथ ही समाज सेवा के भाव से करनी चाहिए। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें