फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में युवा कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई को लेकर सरकार
विज्ञापन

के खिलाफ खोला मोर्चा
नेरवा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। युवा कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को नेरवा में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर और पूर्व विधायक डॉ. सुभाष चंद मंगलेट विशेष रुप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

युकां प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई रिकार्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गई है। विदेशों से काला धन वापस लाने के नाम पर जनता को ठगा गया। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतें आज आसमान छू रही हैं। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस शासन में घरेलू गैस का जो सिलेंडर चार सौ रुपये का था। उसकी कीमत बढ़कर एक हजार रुपये हो गई है। यही हाल डीजल व पेट्रोल का भी है। कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाकर भाजपा सरकार ने किसान विरोधी होने का परिचय दिया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान आज आत्महत्या करने को मजबूर है। मुनीष ठाकुर के अनुसार जब तक सरकार महंगाई कम नहीं करती है और अन्य जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, जिला सचिव अतर राणा, दिनेश चौहान, जिला परिषद् सदस्य बीना पोटन, चौपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश राणा, नेरवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नाग चंद तुलियान सहित युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें