फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूट किन्फी मार्ग पर खट्टारा बसें भेजने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीच रास्ते में खराब हो रही हैं सरकारी बसें
विज्ञापन

कूट किन्फी मार्ग पर शुक्रवार को खराब हुई बस, लोग हुए परेशान
15/20 के ग्रामीणों ने परिवहन निगम के खिलाफ खोला मोर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की जनता में परिवहन निगम की कार्यप्रणाली को लेकर खासा रोष है। ग्रामीणों ने निगम प्रबंधन पर उक्त क्षेत्र में खटारा बसें भेजने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार खटारा बसें आए दिन बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। क्षेत्र में चलने वाली एकमात्र बस के कारण बस में हमेशा ओवरलोडिंग रहती है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।
15/20 क्षेत्र के लिए चलने वाली किन्फी रामपुर रूट पर चलने वाली बस सेवा से कूट और क्याव पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। दो पंचायतों के ग्रामीणों के लिए केवल एकमात्र बस ही चल रही है, जिसके कारण सैकड़ों की आबादी को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने परिवहन निगम प्रबंधन पर उक्त रूट में खटारा और पुरानी बसें भेजने का आरोप लगाया है, जो आए दिन बीच रास्ते में ही हांफ जाती हैं। वीरवार को भी उक्त रूट पर चलने वाली बस क्याव मोड़ के पास ही जवाब दे गई और बस में सवार 85 यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बस में ओवरलोड होने के कारण यहां हमेशा हादसे होने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूट और किन्फी पंचायत के ग्रामीण चंद्र मुरारी, उदय सिंह, किशोरी लाल, शमशेर सिंह, सूरत राम मेहता, भगवान सिंह, राजेंद्र कुमार, दर्शन दास, जैत राम, कृष्ण लाल वर्मा, राम लाल, फागणू राम, मणी राम, मदी राम, बिंदर सिंह, सुंदर सिंह, हैप्पी, कांशी राम, राम दासी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम से कूट और क्याव पंचायत के लिए अलग-अलग बस सेवा चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि निगम की नाकामी कभी भी यात्रियों पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने किन्फी बस का समय ज्यूरी से दो बजे और क्याव बस का समय दोपहर बाद साढ़े तीन बजे करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने जघोरी, फांचा और लबाना सदाना रूट पर भी पुरानी बसों की जगह नई बसें भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें