फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति वैली में तीन दिन से पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पीति वैली में तीन दिन से पसरा अंधेरा
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के 100 में से 40 ट्रांसफार्मर पड़े हैं खराब
बर्फबारी के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुईं विद्युत लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड में बीते तीन दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। खंड की डेढ़ दर्जन पंचायतों सहित स्पीति वैली में लोगों को कंपकंपाती ठंड में बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है।
बीते शुक्रवार और शनिवार को जनजातीय जिले में हुई बर्फबारी के कारण बिजली बोर्ड को खासी क्षति पहुंची है। पूह खंड की डेढ़ दर्जन से अधिक पंचायतों और स्पीति वैली तीन दिनों से ग्रामीण बिना बिजली के समय बीताने के लिए मजबूर हैं। पूह खंड की सुमरा, शलखर, चांगो, नाको, लियो, हांगो, मलींग, चुलिंग, डुबलींग, रोपा, सुन्नम, षासो, रूषकुलंग, तालिंग, आसरंग, लिप्पा, कुन्नोचारंग सहित स्पीति वैली में तीन दिन से विद्युत उपभोक्ता परेशानियां झेल रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। विद्युत बोर्ड के 100 ट्रांसफार्मर में से 60 ही कार्य कर रहे हैं, वहीं 40 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। बिजली नहीं होने के कारण किन्नौर और स्पीति वैली के लोग सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूह खंड के राजेंद्र लामा, दावा नेगी, कर्ण नेगी, ज्ञानचंद नेगी, संजीव नेगी, स्नेह नेगी, रामजगत नेगी, सुनील नेगी, ओलंगा नेगी, सुनीता नेगी सहित स्पीति के टाशी लौटे, छेवांग नेगी, पानमा दोर्जे, निमा दोर्जे सहित अन्य लोगों ने विद्युत बोर्ड और जिला प्रशासन से विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशाषी अभियंता जेसी नेगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण विद्युत लाइनों को काफी क्षति पहुंची है। विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत कर्र्मचारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें