आज से राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव का आगाज
प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी करेंगे मेले का शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मचाएंगे धमाल
स्टार नाइट में साम्या शबाब सबरी के गानों पर झूमेंगे किन्नौरवासी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव आज से धूमधाम से मनाया जाएगा। इस चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का शुभारंभ वन निगम के उपाध्यक्ष एवं एचटी मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी करेंगे। इसके बाद मेले कमेटी के अध्यक्ष गोपाल चंद मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का धन्यवाद करेंगे।
इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान किन्नौर के स्थानीय कलाकार किन्नौरी, पहाड़ी और पंजाबी गानों से लोगों को मनोरंजन करेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि देर शाम पहाड़ी कलाकार रमेश कटोच, कृष्ण वर्मा, कुमार साहिल और अनुज शर्मा अनेक लोक कलाकार पहाड़ी गानों से धमाल मचाएंगे। देर शाम को स्टार नाइट में प्रसिद्ध कलाकार साम्या शबाव सबरी प्रस्तुति देंगी।