फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से क्यारी में गाड़ियां व दुकानें क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल के अंतर्गत क्यारी गांव में बादल फटने से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बुधवार को मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्यारी गांव मेें जाकर स्वयं नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे क्यारी गांव के ऊपर जंगल में बादल फटा। जिससे गांव के नाले में अचानक मलबे के साथ पानी का तेज बहाव आने लगा। जिसे देखकर स्थानीय लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकल गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि क्यारी बस स्टैंड पर खड़ी करीब 27 गाड़ियां देखते ही देखते मलबे में दब गईं और 10 दुकानों को क्षति पहुंची है। पानी का बहाव क्यारी के दूसरी तरफ गुम्मा की ओर भी गया।

 

जिससे गुम्मा पावर हाउस में भी पानी भर गया है। मलबे को साफ करने के लिए बुधवार को क्यारी बस स्टैंड में जेसीबी मशीन लगाई गई। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने क्यारी, ढकाल, धाली में हुए भारी नुकसान का बुधवार को जायजा लिया। उनके साथ एसडीएन ठियोग सहित लोनिवि, आईपीएच व विद्युत बोर्ड के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 

नायब तहसीलदार कोटखाई विपिन वर्मा ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। क्यारी के उपर बादल फटा है, हालांकि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 27 गाड़ियां मलबेे में दबने से क्षतिग्रस्त हुई हैं। दस दुकानों को क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें