फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीटू ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्य वृद्धि के खिलाफ सीटू ने बोला हल्ला
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय के बाहर सैकड़ों लोगों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। देश में भाजपा शासित मोदी सरकार की पूंजीपति नीतियों और देश के पेट्रोलियम उत्पादों की मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को सीटू ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पार्टी जिला कमेटी सदस्य बिहारी सेवगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि का असर सबसे ज्यादा गरीब तबकों पर हुआ है। आज भाजपा देश में आमजन को गुमराह करने में लगी हुई है। 2014 के मुकाबले आज पेट्रोल के दाम 72 रुपये से बढ़कर 84 हो गए हैैं। 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 143 डॉलर प्रति बैरल थी। उसके बावजूद पेट्रोल की कीमत 72 रुपये थी। परंतु 2014 के बाद कच्चे तेल की कीमत 70.78 डॉलर प्रति बैरल तक गिरी है। बावजूद इसके पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। रामपुर में प्रदर्शन के दौरान दयाल सिंह, रामदास, पल्सराम, आशू भारती, कमला, खेम सिंह, सुभाष चांदनी, सुनामणि शर्मा, राहुल, संदीप, तुला, नील दत्त शर्मा और ओम प्रकाश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें